Samastipur

समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर विभिन्न ट्रेनों में चेन पुलिंग करते 21 रेलवे यात्री गिरफ्तार,भेजा जेल

“समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड पर बुधवार को आरपीएफ ने चेन पुलिंग के खिलाफ स्पेशल ड्राईव चलाया है। इस दौरान ट्रेनों में यात्री के वेश में सफर कर रहे आरपीएफ की विशेष टीम ने 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। ज्यादातर चेन पुलिंग किसनपुर और हायाघाट स्टेशन के बीच की जा रही थी। गिरफ्तार सभी यात्रियों को जेल भेज दिया गया। आरपीएफ द्वारा शुरू किए गए इस अभियान से इस खंड पर चेनपुलिंग करने वाले यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आरपीएफ इंस्पेक्टर बीपी वर्मा ने बताया कि समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड इन दिनों विभिन्न ट्रेनों में चेन पुलिंग की घटनाएं लगातार हो रही थी। जिस कारण ट्रेनें लेट होने से यात्रियों को परेशानी का समाना करना पड़ रहा था। लगातार मिल रही शिकायत के बाद मंडल सुरक्षा आयुक्त जेएस जानी के निर्देश सादी वर्दी में एक टीम का गठन किया गया है।

 

सादी वर्दी में टीम को समस्तीपुर से दरभंगा के लिए खुलने वाली ट्रेनों में यात्री के रूप में सवार हुई। इस दौरान जब इस खंड में ट्रेन को चेनपुलिंग किया जाता था। उसी दौरान आरपीएफ ने युवकों को गिरफ्तार किया।आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने अपने बयान में बताया कि सभी लोग दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने के लिए ट्रेनों को चेनपुलिंग कर रोकते थे। एक ही किलोमीटर में 10-10 बार चेनपुलिंग करते थे। अब सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!