Samastipur

मुजफ्फरपुर से रानीकमलापति के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

समस्तीपुर ।होली के उपरांत यात्रियों की सुविधा हेतु रेलवे द्वारा अतिरिक्त होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर से रानीकमलापति के लिए एक वन-वे स्पेशल का परिचालन किया जायेगा जिनका विवरण निम्नानुसार है:-

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

1. गाड़ी सं. 05297 मुजफ्फरपुर-रानीकमलापति वन वे स्पेशल दिनांक 06.04.2024 को मुजफ्फरपुर से 20.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 16.35 बजे रानीकमलापति पहुंचेगी । इस होली स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, स्लीपर क्लास के 14 तथा साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

 

 

मुजफ्फरपुर से यशवंतपुर तथा,बरौनी से कोयम्बत्तूर के लिए

 

*स्पेशल ट्रेनें:*-

 

1. गाड़ी सं. 05269 मुजफ्फरपुर-यशवंतपुर वन वे स्पेशल* दिनांक 04.04.2024 को मुजफ्फरपुर से 15.30 बजे प्रस्थान करेगी तथा हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 06.04.2024 को 19.00 बजे यशवंतपुर पहुंचेगी । इस होली स्पेशल ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी का 01, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, स्लीपर क्लास के 09 तथा साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे ।

 

2. गाड़ी सं. 05279 बरौनी-कोयम्बत्तूर वन वे स्पेशल* दिनांक 04.04.2024 को बरौनी से 23.45 बजे प्रस्थान करेगी तथा किउल, झाझा, जसीडीह, चितरंजन, धनबाद, रांची के रास्ते 07.04.2024 को 04.00 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी । इस होली स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, स्लीपर क्लास के 13 तथा साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे

 

3. गाड़ी सं 05529 जयनगर- पुणे वन वे स्पेशल*

 

दिनांक 05.04.2024 को जयनगर से 17.00 बजे प्रस्थान करेगी तथा दरभंगा, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन सहित विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए 07.04.2024 को 05.35 बजे पुणे पहुंचेगी । इस होली स्पेशल ट्रेन में स्लीपर क्लास के 20 कोच होंगे ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!