Samastipur

समस्तीपुर मे लोकसभा चुनाव के पहले मोदी संग बिहार वीडियो सांग की हुई लॉन्चिंग

समस्तीपुर.शुक्रवार विडियो सांग मोदी संग बिहार की लांचिंग की गई। इसी के तहत उजियारपुर लोकसभा में भी हलई स्थित भाजपा कार्यालय पर गृह राज्यमंत्री व उजियारपुर लोकसभा के प्रत्याशी नित्यानंद राय द्वारा किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा देश में और बिहार राज्य में किए गए कार्यों का इस विडियो सांग में दिखाने का काम किया गया है,जो कल से पूरे लोकसभा क्षेत्र में वैन के माध्यम से किया जायेगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष उपेन्द्र कुमार कुशवाहा ने किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रवक्ता पीयूष शर्मा व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सूरज पाण्डेय उपस्थित थे। मौके पर केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज मोदी संग बिहार इसलिए है क्योंकि बिहार की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को आज मोदी के कारण लकड़ी के चूल्हे से आजादी मिली है।

 

 

उज्ज्वला योजना का लाभ पाने वाले राज्य में महिलाओं का सशक्तिकरण सिर्फ मोदी की सरकार में हीं संभव है। आज बिहार के तीन करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!