Patna

दलसिंहसराय के NH 28 बसढ़िया स्पीड ब्रेकर के पास सड़क हादसे में मां की मौत ,बेटा जख्मी

दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के एनएच 28 के बसढ़िया के पास बनी स्पीड ब्रेकर के पास सड़क दुर्घटना में महिला कि मौत हो गई जबकि बाइक चला रहा बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान सिघोल थाना क्षेत्र के रचियाही गांव निवासी रणवीर राय की पत्नी फुलकुमारी देवी के रूप में हुई। घटना में बाइक चला रहा उनका बेटा गोपाल कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जिससे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

 

 

बताया जाता है मृतका फूलकुमारी देवी अपने पुत्र गोपाल कुमार के साथ बाइक से मुसरीघरारी अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रही थी। इसी दौरान स्पीड ब्रेकर के पास बाइक अनियंत्रित हो कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। वही सुचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!