Dalsinghsarai

ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल में इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन

दलसिंहसराय,स्थानीय ब्लॉक रोड स्थित ज्ञान टॉपर्स ट्यूटोरियल में इंटरमीडिएट परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण हुए विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता गणित शिक्षक सुधीर चौधरी ने जबकि मंच संचालन गुंजन प्रकाश झा ने किया.सम्मानित होने वाले छात्र-छात्राओं को उनके उच्चतम अंक के लिए ट्रॉफी देकर एवं मिठाई खिलाकर प्रोत्साहित किया गया.छात्र-छात्राओं में क्रमशः निशु कुमारी 438, मुन्ना कुमार 433, सूरज कुमार 415, नीतीश कुमार 413, अनुष्का प्रिया 413, अनामिका कुमारी 409, गौतम कुमार 404 इत्यादि प्रमुख हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

निदेशक डॉ विवेक दत्त ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आप जीवन में इसी रूप में कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ते रहें एवं अभिभावकों के साथ शिक्षकों का नाम रोशन करते रहें. शिक्षक फिरदौस आलम, नीतीश कुमार, सतीश कुमार, राजा कुमार,वीरेंद्र कुमार,सुरेश कुमार, दीपक कुमार,निशांत कुमार गोलू,गौतम कुमार,आदित्य कुमार,भारती कुमारी आदि उपस्थित थे.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!