Samastipur

आरएनएआर कॉलेज में मेरा वोट मेरा अधिकार पे वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन 

समस्तीपुर.आरएनएआर कॉलेज में मेरा वोट मेरा अधिकार पे एक वाद- विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महाविद्यालय के प्रत्येक विभाग के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और प्रतियोगिता में भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो. सुरेंद्र प्रसाद ने की। कार्यक्रम का संचालन अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष समन्वयक डॉ. रविन्द्र साह ने किया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है, युवा चाहे तो देश की दशा और दिशा बदल सकता है। उन्होंने कहा कि हमें वोट एजेंडे पर काम करना चाहिए, युवा को अपने जनप्रतिनिधि से सवाल करना चाहिए, यूथ को जाती, धर्म, लिंग के आधार पे वोट नही करना चाहिए। वहीं डॉ. रविन्द्र साह ने कहा की वर्तमान में भारत विश्व का सबसे युवा देश है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

भारत को एक विकसित राष्ट्र युवा ही बना सकता है। इसीलिए युवा को राजनीति में आना चाहिए। कहा कि सही लोगों का चुनाव करना चाहिए। वाद विवाद प्रतियोगिता में पहला स्थान इतिहास विभाग के कन्हैया कुमार को मिला। दूसरा स्थान जंतु विज्ञान की छात्रा दिव्यांशा कर्म को मिला और तृतीय स्थान भूगोल विभाग के अभिषेक कुमार को मिला। छात्रों को संबोधित करते हुए गणित विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. संजय महतो ने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में हमें लोगो को वोट देने के लिए प्रेरित करना चाहिए। तभी लोकतंत्र में अच्छे लोगो का प्रतिनिधत्व बढ़ेगा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!