Patna

पटना एयरपोर्ट के रनवे पर आकाशीय बिजली की चपेट में आने से सुपरवाइजर की मौत 

पटना.पटना एयरपोर्ट पर रनवे के पास आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक सुपरवाइजर की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी नवो कुमार हल्दा के तौर पर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एयरपोर्ट के रनवे के पास बेंगलुरु की कंपनी विशाल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड टैक्सी ट्रैक का निर्माण करा रही थी। दिन में बारिश की वजह से काम रुक गया था। बारिश खत्म होने के बाद कंपनी के सुपरवाइजर नवो कुमार हल्दा निर्माण सामग्रियों को देख रहे थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से वो गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में IGIMS लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

मौसम विभाग ने पटना समेत कई जिलों में आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। आज दोपहर को पटना समेत कई इलाकों में बारिश हुई है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!