Patna

हम हर घर को सूर्य घर बनाना चाहते हैं,लेकिन इंडी गठबंधन लालटेन के दम पर ही आगे बढ़ना चाहता है:PM मोदी

Patna:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को बिहार के बेतिया में सभा की। उन्होंने अपने 25 मिनट के भाषण में लालू यादव का नाम लिए बिना परिवारवाद और जंगलराज पर उनको घेरा। साथ ही I.N.D.I.A पर सवाल खड़े किए।पीएम मोदी ने कहा, ‘राजद, कांग्रेस और इनका I.N.D.I.A अभी भी 20वीं सदी में जी रहा है। हम हर घर को सूर्य घर बनाना चाहते हैं, लेकिन इंडी गठबंधन लालटेन के दम पर ही आगे बढ़ना चाहता है।’

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

‘जब तक बिहार में लालटेन की लौ रही तब तक एक ही परिवार का विकास हुआ। आज जब मोदी इनको सच्चाई बताते है तो ये मोदी को गाली देते हैं। कहते हैं मोदी का परिवार नहीं है।’मोदी ने कहा,’ क्या इंडी गठबंधन को लूटने का लाइसेंस मिलना चाहिए। परिवारवाद और भ्रष्टाचार के कट्टर समर्थक ये आज अंबेडकर, लोहिया, बापू को भी काठघरे में खड़ा करते हैं। इन्होंने भी तो परिवार को बढ़ावा नहीं दिया। देश के लिए खुद को खपा दिया।’

 

पीएम ने कहा है कि एनडीए सरकार की यही कोशिश है कि बिहार में ही युवाओं को रोजगार मिले। बिहार में 22 हजार करोड़ से एक दर्जन पुलों का निर्माण हो रहा है।मंच पर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और मंत्री विजय चौधरी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में गायिका अनुराधा पौडवाल ने प्रस्तुति दी।

 

 

पीएम की सभा में महिलाएं ‘मैं भी मोदी का परिवार हूं’ की तख्ती लेकर पहुंची थीं।

बेतिया से पीएम मोदी ने यूपी और बिहार के लिए लगभग 12 हजार 800 करोड़ की सड़क, गैस और IT से जुड़ी योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कल से विदेश दौर पर हैं। इसलिए वे पीएम मोदी की सभा में शामिल होने नहीं पहुंचे। उनके प्रतिनिधि के तौर पर मंत्री विजय चौधरी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

 

PM बोले- मोदी कौन सा घर लौटे, इसलिए तो पूरा देश ही परिवार है

आज एक ऐसा व्यक्ति है, जिसने छोटी उम्र में घर छोड़ दिया। बिहार का हर व्यक्ति छठ, दिवाली, होली में घर जरूर लौटता है, लेकिन मोदी कौन सा घर लौटे। इसके लिए तो पूरा देश ही परिवार है। इसलिए आज पूरा देश कह रहा है मैं हूं मोदी का परिवार।मोदी अपने सभी गरीब परिवार की गरीबी दूर करना चाह रहा है। इसलिए मुफ्त राशन दे रहे हैं। महिलाओं की कठिनाई दूर हो इसलिए गैस, नल से जल, घर दे रहे हैं।युवाओं की कठिनाई दूर हो इसलिए आधुनिक शिक्षण संस्थान बना रहे हैं। किसान सशक्त बने। किसानों को ऊर्जा दाता और उर्वरक दाता बना रहे हैं।परिवारवादियों ने आपके साथ क्या किया? यहां बरौनी का खाद कारखाना कब से बंद पड़ा था। इन परिवारवदियों को कभी चिंता नहीं हुई। मोदी ने किसानों और परिवारों को इसे शुरू करने की गारंटी दी थी। आज ये कारखाना किसानों को खाद और युवाओं को नौकरी दे रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!