Dalsinghsarai

आरबी कॉलेज दलसिंहसराय में बी. एससी. तृतीय वर्ष सत्र 2021-2024 हेतु विदाई समारोह का आयोजन

दलसिंहसराय। रामाश्रय बालेश्वर महाविद्यालय, दलसिंहसराय में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर संजय झा की अध्यक्षता एवं जन्तु विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. धीरज कुमार के नेतृत्व में बी. एससी. तृतीय वर्ष सत्र 2021-2024 हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की विधिवत शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन से की गई। डॉ. धीरज कुमार ने कहा कि अनुशासन ही सफलता की कुंजी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसे अपनाकर ही हम अपने को संस्कारवान बना सकते हैं। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्रोफेसर झा ने कहा कि छात्र जीवन का समय ही वह स्वर्णिम समय होता है जिसमें वह अपने भावी जीवन की आधारशिला को निर्मित करता है। युवा देश के कर्णधार होते हैं। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि हमारी युवा पीढ़ी सद्ज्ञान प्राप्त करते हुए अपने समाज, संस्कृति एवं राष्ट्र के नवनिर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाएं। उन्होंने विदा होने वाले छात्रों को शुभकामनाएं दी।

 

 

मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. प्रतिभा पटेल, संजय कुमार सुमन, डॉ श्रुति कुमारी, डॉ शैलेश कुमार, डॉ. अकील अहमद, डॉ. पुतुल कुमारी, शिवानी प्रकाश ,डॉ अविनाश कुमार प्रसाद तथा डॉ मिथलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। मंच का संचालन अंशिका कुमारी ने किया। जन्तु विज्ञान विभाग के छात्र रंजन गांधी, बलवंत कुमार, विकाश कुमार, रणधीर कुमार एवम अन्य ने अपनी सहभागिता दी। राष्ट्रगान की सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम की समाप्ति हुई।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!