Patna

दलसिंहसराय पुलिस ने अंतरजिला तेल कटवा गिरोह के तीन चोर को 250 लीटर डीजल के साथ किया गिरफ्तार,एनएच 28 किनारे करता था चोरी

दलसिंहसराय।पिछले दो वर्षो से दलसिंहसराय अनुमंडल क्षेत्र के एनएच 28 पर सड़क किनारे लाइन होटल, पेट्रोल पंप के पास खड़ी ट्रक और भाड़ी वाहनों के टंकी से तेल काटने वाले अंतर जिला गिरोह के तीन शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.अपने कार्यालय में प्रेस को जानकारी देते हुए दलसिंहसराय डीएसपी मो अजीब अनवर ने बताया पिछले कई दिनों से सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेल चोरी की शिकायत लगातार मिल रही थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसको लेकर मुसरीघरारी क्षेत्र में चोरी के दौरान फायरिंग कि घटना भी हुई थी जिसे लेकर थाना ने प्राथमिकी भी दर्ज है.

शिकायत के आलोक में उजियारपुर पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन मार्च की रात एक कार सवार तीन युवक को गिरफ्तार किया.उसी कार ने जांच करने पर पुलिस ने 7 तेल रखने वाले जार में रखा हुआ 250 लीटर डीजल बरामद किया.

 

 

गिरफ्तार चोर की पहचान मुजफरपुर जिला के अखिलेश कुमार यादव, मूरत कुमार, प्रभात कुमार के रूप में की गई है.गिरोह के अन्य सदस्य भागने में सफल रहा.पुलिस ने चोरी की घटना में उपयोग की जा रही कार, सात आऊजार,तीन मोबाइल फोन, तेल टंकी तोड़ने वाला पेचकस,पालस्टिक का पाइप बरामद किया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!