Patna

विदाई नहीं होने से था नाराज,पटना में पति ने पत्नी के सिर में मारी गोली:एक साल पहले हुई थी शादी

पटना के बाढ़ में एक पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की हालत गंभीर है। वह कोमा है। पहले मौत की बात सामने आई थी। मंगलवार की अहले सुबह वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ससुराल से फरार हो गया। दोनों की एक साल पहले ही शादी हुई थी। पत्नी की विदाई नहीं किए जाने से वो नाराज था।नव विवाहिता एक महीने पहले ही वह मां बनी थी। इसलिए मायके वाले फिलहाल विदाई नहीं करना चाहते थे। इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। बाढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि आरोपी पति की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

एक महीने पहले बेटी को दिया जन्म

 

बाढ़ निवासी सिंधु कुमारी (22) की शादी बख्तियारपुर निवासी चंदन कुमार से 1 साल पहले हुई थी। एक महीने पहले सिंधु कुमारी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। परिजनों के मुताबिक चंदन कुमार पत्नी की विदाई करने के लिए सोमवार को ससुराल पहुंचा था।वह सिंधु कुमारी की विदाई करने की जिद पर अड़ था। परिवार के लोग समझा रहे थे कि अभी एक महीना पहले सिंधु को ऑपरेशन से बच्ची हुई है। कुछ दिन के बाद वह विदाई कर देंगे।

 

गोली की आवाज से परिवार वालों की खुली नींद

 

गुस्से में चंदन कुमार ने मंगलवार की अहले सुबह पत्नी को गोली मार दी। सिर में गोली मारकर ससुराल से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही परिवार के लोगों की नींद खुल गई। परिजनों ने घटना की सूचना बाढ़ थाने को दी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इस घटना से गांव में लोग हैरान हैं।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!