Muzaffarpur

“कोलकाता भगदड़:मुजफ्फरपुर पहुंचे मंत्री,मृतक के परिजन से मिले:50 लाख का सौंपा चेक

मुजफ्फरपुर,कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ के दौरान जान गंवाने वाले मुजफ्फरपुर के पिता-बेटे के परिवार को पश्चिम बंगाल सरकार ने 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी है। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री उमेश राय पीड़ित परिवार से मिलने मुजफ्फरपुर पहुंचे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और सरकार की ओर से 25-25 लाख रुपए के मुआवजे का चेक सौंपा। इस दौरान मृतक की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था।

 

मंत्री उमेश राय पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय कार्य, शहरी विकास एवं नगर पालिका विभाग के मंत्री हैं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हुई यह घटना बेहद दुखद थी। इस हादसे ने न केवल पश्चिम बंगाल, बल्कि पूरे देश को झकझोर दिया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे पीड़ित परिवार से मिलने और सहायता राशि सौंपने मुजफ्फरपुर आए हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर वे पीड़ित परिवार से मिलने और सहायता राशि सौंपने मुजफ्फरपुर आए हैं। सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है। आगे भी जिस तरह की मदद की जरूरत होगी, उसे पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

 

17 अक्टूबर को भगदड़ में गई थी पिता-बेटे की जान

 

गौरतलब है कि 17 अक्टूबर को कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में भारी बारिश के बीच भगदड़ मच गई थी। इस हादसे में कुल 19 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे। मृतकों में मुजफ्फरपुर के भगवानपुर बीबीगंज स्थित सकेतपुरी निवासी अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और उनका सात वर्षीय बेटा आयुष कुमार श्रीवास्तव भी शामिल थे।अभिषेक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव थे। हादसे में उनकी पत्नी निभा कुमारी गंभीर रूप से घायल हुई थीं। परिवार के साथ मौजूद परिचित राजेश कुमार श्रीवास्तव भी घायल हुए थे।

 

 

भाई ने परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की

 

मृतक के भाई शशि भूषण श्रीवास्तव ने कहा कि इस हादसे में उनके परिवार के दो चिराग बुझ गए। घटना के बाद से पश्चिम बंगाल सरकार ने परिवार की मदद की है। अब 25-25 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक दिया गया है। उन्होंने सरकार से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की, ताकि परिवार की आर्थिक स्थिति संभल सके।मंत्री ने कहा कि भगदड़ की घटना की जांच SIT कर रही है। जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी। इस दौरान मुजफ्फरपुर नगर के भाजपा विधायक रंजन कुमार समेत भाजपा के कई नेता मौजूद रहे।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *