Patna

मुखिया संघ की महापंचायत पटना मे,राज्य भर के मुखिया का जुटान,वित्त आयोग की राशि खर्च नहीं होने से परेशान हैं 

पटना।मुखिया संघ के द्वारा राजधानी पटना में अधिकार महापंचायत बुलाई गई है। कल इसमें प्रदेश भर के मुखिया समेत त्रिस्तरीय पंचायत के प्रतिनिधियों का दारोगा राय पथ में जुटान होगा। इस बैठक में पंचायतों के मद में खर्च होने वाली 15वीं वित्त आयोग की राशि और छठे वित्त आयोग की राशि समेत अधिकारों की कटौती पर जन प्रतिंधियों की ओर से मंथन किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

तैयार की जाएगी रणनीति

 

आम सहमति से ग्राम सभा के आदेशों का पालन करने पर सहमति बनाई जाएगी। इसके बाद सरकार से कैसे इन सब चुनौतियों से निपटना है, इसके लिए भी रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पहले मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश राय के नेतृत्व में पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा, उपमुख्यमंत्री सह पंचायती राज्य मंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की थी।

 

मुखिया संघ के प्रदेश अध्यक्ष मिथिलेश राय ने बताया कि रैली के लिए परमिशन मांगा गया था। लेकिन नहीं दिया गया। जिसके बाद अधिकार महापंचायत बुलाई गई है। जिसमें त्रिस्तरीय पंचायत के सभी जन प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस बैठक में ग्राम सभा का जो आदेश होगा, उसे सर्व सहमति से जन प्रतिनिधि मानेंगे। सरकारी आदेशों की प्रति भी जलाई जाएगी।

 

अधिकारों की हो रही है कटौती

 

उन्होंने आगे बताया कि जन प्रतिनिधि के अधिकारों में लगातार कटौती की जा रही है। पंचायत स्तर पर योजनाओं में काम नहीं हो रहा है। हमारे अधिकारों का मखौल बनाया जा रहा है, जो दुर्भाग्यपूर्ण हैं। अभी तक केवल आश्वासन ही मिला है। धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। सरकार के आदेश के खिलाफ यह बिहार के जन प्रतिनिधियों की अधिकार महापंचायत है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!