Patna

“महायज्ञ के हवन मंडप में लगी आग:कलश यात्रा में एक लाख से अधिक जुटे थे श्रद्धालु

Patna:गोपालगंज के भोरे प्रखंड के रामनगर में हो रहे अतिरुद्र महायज्ञ के हवन मंडप में अचानक अचानक आग लग गई। जिससे मौके पर मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी फायर बिग्रेड को दी। जिसके बाद मौके पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल स्थिति समान्य बताई जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस महायज्ञ में बाबा रामदेव, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की भी चर्चा है। इस महायज्ञ में हथुआ राजपरिवार की प्रमुख भूमिका है। आग लगने की स्पष्ट कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन कुछ श्रद्धालुओं ने बताया कि शार्ट-सर्किट के से ही आग लगी है।

 

अचानक आग लगने से मची भगदड़

 

इसी बीच यज्ञ मंडप में कुछ श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई। जिसके बाद यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे श्रद्धालुओं इधर-उधर भागने लगे। वहीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। बता दे कि इस महायज्ञ की कलश यात्रा में एक लाख से अधिक की भीड़ जमा हुई थी।

 

बताया जा रहा है कि भोरे प्रखंड के रामनगर के राम जानकी मठ पर 14 से 24 फरवरी तक श्री अतिरुद्र महायज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का पूजन होना है। जिसे लेकर विधि से हो रहे हैं इस महायज्ञ में सभी शंकराचार्य और महामंडलेश्वर के अलावा देश के कई बड़े संतो के पहुंचने की उम्मीद है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!