Patna

JDUविधायक बोले-बैकवर्ड SP मांगा,आ गया ब्राह्मण,इसे हटाएं या मेरा इस्तीफा लें,दारू पीता है SP 

पटना।भागलपुर के नवगछिया में रविवार की सुबह महिला की लाश मिलने बाद मचे बवाल के बीच जदयू विधायक ने SP पूरण कुमार झा पर बड़े आरोप लगाए हैं। गोपालपुर विधानसभा के जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि गलत एसपी आ गए हैं, जांच भी गलत करेंगे। विधायक ने एसपी पर दारू पीने समेत कई संगीन आरोप लगाए।उन्होंने कहा कि हमने नवगछिया में बैकवर्ड एसपी मांगा था और आया ब्राह्मण। जिसने आज कमाल कर दिया। हम सीएम नीतीश से कहेंगे कि एसपी को हटाएं या हमारा इस्तीफा लें।विधायक ने कहा कि दरोगा मामले की जांच कर लेता तो आज यह नहीं होता। परिजन रंगरा थाने में आवेदन देने पहुंचे थे, पर आवेदन नहीं लिया। जांच तक नहीं की। परिजन ने कहा था हत्या हो गई है। उसे खोजें। यह बात विधायक ने अपने आवास पर पीसी में कही।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हम एमएलए रहकर क्या करेंगे?

 

जब पूछा गया कि क्या पूरे मामले को लेकर अब नवगछिया एसपी निष्पक्ष जांच करेंगे तो विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि वो अपने समाज ब्राह्मण को बचाएगा। इस एसपी पर निष्पक्ष जांच की कोई उम्मीद नहीं है। क्या करेंगे मेरे क्षेत्र में ऐसा कुकर्म हो? हम एमएलए रहकर क्या करेंगे? अति पिछड़ा समाज से जीत कर आते हैं। अति पिछड़ा के हम लीडर हैं। अति पिछड़ा महिला के साथ सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दिया।

 

दुष्कर्म कर हत्या किया पर केस नहीं हुआ

 

विधायक ने कहा कि मृतका ब्राह्मण समाज में दूध देने के लिए जाती थी। लफंगे उसके साथ छेड़छाड़ करते थे। दो दिन पहले वो दूध देने के लिए गई थी, तभी से वह लापता थी। इसके बाद परिजन रंगरा थाने में आवेदन देने पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने नजरअंदाज किया। महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है। उसकी हत्या कर दी गई और केस नहीं किया। आजकल ऐसे दरोगा आ गए कि बात करने का तरीका तक नहीं मालूम है।

 

शव मिलने के बाद पुलिस को खदेड़ा

 

मालूम हो कि नवगछिया में 2 दिन से लापता महिला का शव मिलने से स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस जीप समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट भी की गई। एक पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग हुई है, हालांकि नवगछिया एसपी पूरण कुमार झा ने इससे इनकार किया है। अभी स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। 13 थाने की पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान पहुंचे हैं।भागलपुर के नवगछिया में 2 दिन से लापता महिला का शव मिलने से स्थानीय लोगों ने रविवार को जमकर बवाल काटा। मौके पर पहुंची पुलिस को खदेड़ दिया। पुलिस जीप समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान पत्रकारों के साथ मारपीट भी की गई। एक पत्रकार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!