Samastipur

घर में संदिग्ध स्थिति में महिला की मौत:पति से चल रहा था विवाद,सभी ससुराली फरार

समस्तीपुर।बेगूसराय में एक विवाहिता का शव उसके घर से ही संदिग्ध हालत में बरामद किया गया है। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के तुरकिया गांव की है। मामले की सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने शव पोस्टमार्टम के लिए लाया है। मृतका की पहचान रविंद्र महतो की पत्नी पूजा कुमारी (23 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची नावकोठी थाना की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की छानबीन में जुट गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शव घर के बाहर रख सभी फरार

 

घटना के संबंध में मृतका के बहनोई विरेन्द्र महतो ने बताया कि पूजा का अपने मजदूर पति रविंद्र महतो से घरेलू समस्या को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। गुस्से में आकर पूजा अपने ननिहाल चली गई थी। जहां से एक सप्ताह पहले ही पति ने गांव से वापस लाया था। आज सुबह हम लोगों को घटना की सूचना मिली कि घर में ही उसने आत्महत्या कर ली है। लेकिन जब मौके पर पहुंचे तो शव घर के बाहर रखा हुआ था। घर के सभी परिजन फरार थे।

 

घटना के संबंध में नावकोठी थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!