Weather UpdatePatnaSamastipur

बिहार में आज और भी होगी तेज बारिश,ओले गिरने के भी आसार;समस्तीपुर,पटना के लिए भी पूर्वानुमान ।

पटना। Bihar Weather Update: बिहार में बारिश का सिलसिला आज और तेज हो सकता है। बुधवार को राज्‍य के कई हिस्सों में मेघगर्जन के साथ बारिश हुई। पटना के कई इलाकों में सड़कों पर जलजमाव हो गया। वहीं, बक्‍सर, रोहतास, गया, नालंदा, नवादा में मध्यम स्तर की बारिश के साथ ओले गिरने से ठंड में वृद्धि हुई। मौसम विज्ञान केंद्र पटना से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पश्चिम बिहार एवं इसके आसपास एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है, जो समुद्रतल से 0.9 किमी तक फैला है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के ज्‍यादातर जिलों में बारिश का अनुमान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इन जिलों में बारिश के प्रबल आसार

उत्तर पूर्व जिले सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार एवं उत्तर मध्य भाग के सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर के अनेक स्थानों पर मेघगर्जन के साथ मध्यम स्तर के बारिश के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर, बांका, जमुई एवं दक्षिण मध्य भाग के पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, लखीसराय, जहानाबाद जगहों पर मध्यम स्तर के बारिश का पूर्वानुमान है। सुबह के समय में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाए रहने की संभावना है। प्रदेश में 15 जनवरी को तापमान में दो से चार डिग्री की गिरावट होगी। वहीं, आंशिक रूप से बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है।

प्रदेश के कई हिस्सों में हुई बारिश

स्थान- बारिश (मिमी)
मसरख (सारण) -22.6
पटना-6.2
रफीगंज -16.8
जहानाबाद -16.6
औरंगाबाद -10.4
काको (जहानाबाद)-7.8
मुजफ्फरपुर- 7.2
राजगीर- 6.8
महाराजगंज (सिवान)-6.2

दो दिनों तक मेघगर्जन के साथ होगी बारिश

मसरख (सारण) में सर्वाधिक 22.6 मिमी बारिश रिकार्ड, पटना में 6.2 मिमी
15 जनवरी से आसमान साफ होने से तापमान में आएगी गिरावट
11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर प्रदेश का ठंडा शहर
15.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया पटना का न्यूनतम तापमान
न्यूनतम तापमान में वृद्धि

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान पटना के न्यूनतम तापमान में सामान्य से सात डिग्री की वृद्धि के साथ 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में कोई वृद्धि नहीं हुई। पटना का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, 11.6 डिग्री सेल्सियस के साथ वाल्मीकि नगर प्रदेश का ठंडा शहर रहा। माधोपुर (पश्चिम चंपारण) में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के जिलों में पश्चिमी विक्षोभ से बुधवार को ठंड के बीच बारिश हुई। इस बीच अधिकांश भागों में 10-20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। खासकर ग्रामीण इलाकों में इस दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली। सुबह करीब 8:30 बजे से डेढ़ से दो घंटे तक अच्छी बारिश हुई।

राज्‍य के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

पटना           22.0        15.4
गया             20.7      14.2
मुजफ्फरपुर  21.0         16.7
भागलपुर     21.6      15.9
मोतिहारी    22.0     14.5
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!