Begusarai

दिल्ली में रहकर मजदूरी करता था पति,पत्नी दो बच्चो को लेकर हो गई फरार

बेगूसराय।नावकोठी.थाने के गम्हरिया से बहला फुसला कर एक विवाहिता को दो‌ बच्चे को साथ लेकर फरार होने का मामला दर्ज किया गया है। विवाहिता के पिता अर्जुन महतो ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराकर गांव के ही लालबाबू रजक को नामजद किया है। उसने बताया कि उसकी विवाहित पुत्री संजू कुमारी अपने दो संतान साक्षी कुमारी तथा सक्षम कुमार के साथ गत एक वर्ष से मायके में रह रही थी। वह दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पिछले 24 जनवरी को घर से फोन आया कि संजू अपने दोनों संतान को लेकर कही चली गई है। गाँव आने पर सभी संभावित ठिकाने पर खोजबीन किया, पर उसका कोई अतापता नहीं चला। पूछताछ के क्रम में यह जानकारी मिली कि लालबाबु रजक का आना जाना होता था। उसके घर पर पता चला कि उक्त तिथि से ही वह घर पर नहीं है। उसके पिता विसो रजक पर सामाजिक दबाव बनाया गया तो उसने दो चार दिनों में पता कर वापसी का आश्वासन दिया। समय बीत जाने के बाद भी उसकी वापसी नहीं हुआ है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कांड अंकित कर पड़ताल शुरू कर दिया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!