Weather UpdateSamastipur

आज का मौसम;समस्तीपुर समेत इन जिलों में है वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी

आज का मौसम;बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। सोमवार को वज्रपात और मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं। पटना समेत राज्य के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार रात से ही आसमान में बादल छाने लगेंगे। सोमवार को कई इलाकों में बूंदाबादी होगी। शनिवार को इस मौसम का सबसे शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ हिमालय में प्रवेश किया। इसके प्रभाव से ही वज्रपात और मेघगर्जन के साथ छिटपुट बारिश होने के आसार हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

वहीं पश्चिमी विक्षोभ हिमालय से सोमवार को आगे बढ़ जाएगा। इस कारण मैदानी और पर्वतीय इलाकों में हो रही बारिश और बर्फबारी कमजोर पड़ जाएगी। इसके कमजोर पढ़ते ही 7 फरवरी तक सर्द हवा बिहार में प्रवेश करने का पुर्वानुमान है। इसके प्रभाव से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आएगी। इस कारण लोगों को सुबह और शाम के समय एक बार फिर से कनकनी का एहसास होगा। पश्चिमी विक्षोभ और निचले क्षोभ मंडल पर एक चक्रवातीय संचरण बना हुआ है। इन दोनों के संयुक्त प्रभाव से राज्य में हवा की गति शनिवार को तेज रही।

समस्तीपुर समेत इन जिलों में है वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने पटना, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बक्सर, भोजपुर, बेगूसराय, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, लखीसराय, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा में वज्रपात और मेघगर्जन के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

पटना सहित 11 शहरों का अधिकतम पारा गिरा
शनिवार को पटना सहित प्रदेश के 11 शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। वहीं 20 शहरों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं पटना सहित 17 शहरों के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी और 14 में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे ठंडा जिला सात डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज और सबसे गर्म जिला 27.8 डिग्री सेल्सियस के साथ औरंगाबाद रहा। शनिवार को पटना के अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। वहीं न्यूनतम तापमान स्थिर रहा। पटना का अधिकतम तापमान 24.9 और न्यूनतम 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।”

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!