Patna

बिहार में देश का सबसे बड़ा बापू टावर 129 करोड़ की लागत से तैयार,जानें खासियत…

पटना ना।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को समर्पित देश का पहला सबसे बड़ा बापू टावर राजधानी पटना में बनकर तैयार हो गया है। बापू टावर का उद्घाटन 4 फरवरी को होगा। पर्यटकों को बापू टावर के तौर नई सौगात मिलेंगी। इसके लिए भवन निर्माण विभाग और निर्माण एजेंसी तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा। बापू टावर को बनाने में 129 करोड़ की लागत आई है। बापू टावर की प्रदर्शनी गैलरी में लगने वाली मूर्तियां और कलाकृतियां का निर्माण अहमदाबाद की फैक्ट्री में किया गया है। प्रदर्शनीय वस्तु लगाने के लिए सिविल वर्क का कार्य भी पूरा हो गया है। टावर के गोलाकार भवन में लगी तांबे की परत चमक बिखेर रही है। इतना ही नहीं रात में सामने से लाइट जलते ही, इसकी खूबसूरती बढ़ जाती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकारी के अनुसार बापू टावर में आने वाले पर्यटक गर्दनीबाग के मुख्य सड़क पर बने एक नंबर गेट से परिसर में प्रवेश करेंगे, जहां पर्यटकों को परिसर के अंदर 50 चार पहिया और 150 दो पहिया वाहन की पार्किंग की सुविधा मिलेगी। इसके बाद मुख्य द्वार के आगे बने काउंटर से टिकट लेने के बाद पर्यटक घूमने के लिए बापू टावर के गोलाकार भवन में प्रवेश करेंगे।जहां भूतल पर टर्न टेबल थियेटर शो के जरिये पर्यटकों को बापू की जीवनी दिखाई जाएगी। इसके बाद पर्यटक गोलाकार और आयताकार भवन में घूमते हुए बापू के इतिहास को देखेंगे। वहीं पर्यटक घूमने के बाद गर्दनीबाग के रोड नंबर 15 में बने गेट से बाहर निकल जाएंगे। करीब 42 करोड़ रुपये की लागत से गांधी जी और बिहार के इतिहास से जुड़ी प्रदर्शनी लगाई जा रही है।

 

 

बापू टावर के आयताकार भवन का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। सजाने का कार्य अंतिम चरण में किया जा रहा है। वहीं गोलाकार भवन की बाहरी दीवार में 42 हजार किलो से तांबे की परत लगा दी गई है। दीवार पर लगने वाला तांबा ऑक्सीजन और नाइट्रोजन के रिएक्शन से इंद्रधनुषी रंगों में बदल रहा है। इससे भवन की खूबसूरती बढ़ गई है।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!