Weather UpdatePatna

आज का मौसम;बिहार मे खिली धूप तो चढ़ा पारा, अगले पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम

आज का मौसम;पटना।कड़ाके की ठंड व कुहासे के बाद अब मौसम गर्म होने लगा है। मंगलवार को सुबह में कुहासा के बाद धूप खिली। हालांकि शाम ढलने के साथ कनकनी बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक इसी तरह का मौसम रहेगा। तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

1 व 2 फरवरी को राज्य के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, उत्तर पूर्व, दक्षिण मध्य और दक्षिण पूर्व बिहार के कुछ हिस्सों मंे वर्षा होने की संभावना है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस मधुबनी में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस किशनगंज व मोतिहारी में दर्ज किया गया। जबकि राजधानी पटना का न्यूनतम पारा 9.1 डिग्री और अधिकतम 23.3 डिग्री रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!