MuzaffarpurPatna

टीचर ने छात्रा का किया मर्डर…2 साल से था अफेयर,शादी का बना रही थी दबाव इसलिए कर दिया..

पटना।मुजफ्फरपुर में लीची के बगान में मिली छात्रा की लाश मामले में खुलासा हो गया है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कोचिंग संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने कबूल किया है कि उसका और छात्रा का पिछले दो साल से अफेयर चल रहा था।वो लगातार शादी का दबाव बना रही थी, इसलिए उसकी गला रेतकर हत्या कर दी। उसके पास से मर्डर के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है। पूरी घटना कांटी थाना के ढेबहा की है। आरोपी टीचर को जेल भेज दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

26 जनवरी को बरामद हुआ था शव

 

मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना के ढेबहा में एक कोचिंग संचालक ने 25 जनवरी की रात्रि में मैट्रिक की छात्रा की गला रेतकर हत्या कर शव को लीची के बगान में गाड़ दिया गया था। 26 जनवरी को छात्रा के शव को पुलिस ने बरामद किया था।इस मामले में डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए मामले का सफलतापूर्वक उद्भेदन कर दिया है। इसमें गिरफ्तार कोचिंग संचालक ने हत्या की बात कबूल की है। उसके पास से मर्डर के लिए इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!