Samastipur

चार बच्चों को छोड़ प्रेमी से विवाह..मिला शव:समस्तीपुर में 2 महीने की थी प्रेग्नेंट

समस्तीपुर में चार बच्चों को छोड़कर प्रेमी से शादी से करने वाली एक महिला ने फंदे से लटककर जान दे दी। गुरुवार को मुफस्सिल थाना के रामनाथपुर छतौना गांव में उसका शव फंदे से लटका मिला। महिला ने छह महीने पहले मिस्त्री का काम करने वाले राजकुमार राय से की थी। वह दो महीने की गर्भवती थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की पहचान राजकुमार राय की पत्नी इंद्रासन देवी ( 26) के रूप में की गई है। ‌बताया जा रहा है कि बुधवार को किसी बात को लेकर इंद्रासन क अपने पति के साथ विवाद हुआ था। इस घटना के अगले दिन ही महिला का शव फंदे से लटका मिला।घटना की सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस घटना के बाद राजू घर से फरार है।

 

छह माह पहले हुआ थी शादी

 

महिला के ससुर नथुनी राय ने बताया कि मेरा बेटा राज मिस्त्री का काम करता है। इंद्रासन पहले से ही शादीशुदा थी और उसके चार बच्चे हैं । राज मिस्त्री का काम करने के दौरान नथुनी कवस गांव जाया करता था, जहां उसे इंद्रासन से प्रेम प्रसंग चलने लगा था।

 

ससुर ने बताया कि 6 महीना पहले उसने इंद्रासन से शादी कर ली। कुछ दिनों तक सब ठीक-ठाक था, लेकिन बाद में दोनों के बीच विवाद होने लगा। बुधवार को भी विवाद हुआ था। गुरुवार सुबह लोगों ने महिला को फंदे से लटकता देखा।घटना की सूचना मुफस्सिल पुलिस को दी गई। उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद इंद्रासन के मायके वालों और पूर्व पति को भी जानकारी दी गई, लेकिन उन लोगों ने आने से इनकार कर दिया।

 

गले में है रस्सी के दाग

 

बताया जा रहा है कि इंद्रासन के गले पर रस्सी के दाग हैं। साथ ही विवाहित करीब दो महीने की गर्भवती थी। पारिवारिक कलह के कारण विवाहिता ने आत्महत्या की है।मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पदाधिकारी को भेजा गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। शिकायत मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!