महावीर चौक सहित विभिन्न जगहों पर मास्क चेकिंग अभियान चला,50 लोगो का कटा चलान
दलसिंहसराय, शहर के बाजारों में नगर परिषद के धावा दलों ने अपने सहयोगियों के साथ शहर के विभिन्न चौक चौराहा पर सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया है.सोमवार को महावीर चौक,सरदारगंज चौक पर बिना मास्क के पकड़े जाने वाले लोगों से 2 हजार 5 सौ फाइन वसूला गया. इस दौरान ईओ राकेश कुमार रंजन ने बताया कि 50 लोगो जो बिना मास्क के पकड़ा गया था. उनसे 2 हजार 5 सौ रुपये की वसूली की गई है।साथ ही लोगो को सख्त चेतावनी दी गई है कि वह मास्क का प्रयोग करें।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।