Patna

श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के वक्त हुआ जन्म..नाम रखा रामलला, कहा-ईश्वर ने हमारी सुन ली

पटना।गोपालगंज सदर अस्पताल में आज एक बच्चा का जन्म तब हुआ जब भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही थी। बच्चे के जन्म लेते ही पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन गया। बच्चे के पिता ने इसका नामकरण करते हुए नाम रामलला रखासदर अस्पताल में मांझागढ़ प्रखंड के पैठान पट्टी निवासी शशिकांत दुबे की पत्नी मनीषा को सोमवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। प्रसव पीड़ा के बाद परिजन महिला को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान करीब एक बजे बच्चे का जन्म हुआ। बच्चे के जन्म होते ही पिता, बुआ और उसकी मां के अलावा पूरा परिवार खुशी से झूम उठा। हर किसी के मन में यह भावना उत्पन्न होने लगी की भगवान श्री राम मेरे घर पधारे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बच्चे की बुआ माधुरी ने बताया कि कल ही इस बात को कही थी कि कल के दिन ही हमारे घर बच्चा पैदा हो क्योंकि भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। आज ईश्वर ने हमारी बात सुन ली आज के दिन हम लोगो को सौभाग्य प्राप्त हुआ की में घर रामलला ने जन्म लिया। यह एक यादगार होगा।बच्चे के पिता शशिकांत ने बताया कि जहां पूरा देश राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह मना रहा था, वहीं उसी समय उनकी पत्नी को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इसके बाद उन्हें सदर अस्पताल ले जाया गया। जब भगवान राम लला का प्राण प्रतिष्ठा हो रहा था, डॉक्टरों ने सफलतापूर्वक बच्चे का जन्म कराया।

 

हम लोगों के लिए दोहरी खुशी है कि एक ओर भगवान राम लला अयोध्या में पधारे हैं। उनकी प्राण प्रतिष्ठा हुई और आज हमारे घर बेटा का जन्म हुआ इसलिए उनका नाम रामलला रखेंगे। इसके दादा का नाम भी रामायण है इस कारण रामायण के घर राम लला आए है। राम लला के नाम पर जन्मे इस बच्चे के जन्म को लेकर पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने बच्चे के स्वास्थ्य के लिए भगवान राम से प्रार्थना की है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!