प्रेमी ने शराब छोड़ने की खाई कसम तो भागकर रचाई शादी, जिंदगी साथ निभाने का किया वादा
पटना।चांदन (बांका)। Banka News: प्रखंड क्षेत्र के कोरिया पंचायत की एक प्रेमिका ने कटोरिया प्रखंड के अपने प्रेमी के साथ भागकर की शादी रचाई है।
जानकारी के अनुसार सलोनिया निवासी इन्द्रवती कुमारी व कटोरिया प्रखंड के धनुवसार पंचायत के ढकना गांव के मुकेश कुमार दोनों के बीच एक वर्ष से अधिक समय से प्रेम-प्रेसंग चल रहा था।दोनों के बीच प्यार परवान पर चढ़ा तो प्रेमी युगल फोन पर बात कर घर से फरार हो गई और पांडेयडीह स्थित शीतला माता मंदिर में मंगलवार की रात विवाह कर के अपने स्वजन जानकारी दे दी। जानकारी पर पहुंचे दोनों के स्वजन के बीच दिनभर हाईवोल्टेज ड्रामा होता रहा।
अंततः दोनों के स्वजन ने इस विवाह को कबूल कर लिया। लड़की की विदाई कराने दोनों पक्षों के बीच समझौते के बाद लड़के पक्ष के कई ग्रामीण द्वारा कराया गया।दोनों के स्वजन राजी खुशी अपने -अपने घर लौट गए। नवविवाहिता ने जीवन भर साथ निभाने का वायदा किया। साथ ही जीवन भर शराब का सेवन नही करने की भी ग्रामीणों ने शपथ दिलाई।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
