MuzaffarpurPatna

Love Story;दुल्हन बोली-भगवान ने मेरी सुन ली,3 साल के अफेयर के बाद मंदिर में हुई शादी

Love Story; patna.मुजफ्फरपुर के गरीबनाथ मंदिर में पुलिस की मौजूदगी में एक प्रेमी जोड़े की शादी करवाई गई। दोनों के बीच 3 साल से अफेयर चल रहा था। लड़का और लड़की अलग-अलग जाति से थे, इसलिए लड़के का परिवार शादी के लिए राजी नहीं था। लड़की शादी के लिए महिला थाने पहुंच गई। इसके बाद लड़के वाले माने और दोनों की शादी हुई। शादी के बाद दुल्हन ने कहा कि भगवान ने मेरी सुन ली।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मुजफ्फरपुर का रहने वाला अनुज कश्यप 2021 में अपने मौसा के घर बेतिया गया था। वहां उसकी मुलाकात अनीता से हुई। दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला बढ़ा और मुलाकातों में मोहब्बत परवान चढ़ती चली गई। अनुज कभी बेतिया तो अनीता मुजफ्फरपुर आकर मिलते भी रहे, लेकिन अनुज के घर वाले शादी के लिए राजी नहीं हो रहे थे।

 

 

लड़की के घर वालों ने लड़के के घर वालों से बात भी की, लेकिन लड़के के घरवालों ने शादी से मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने मुजफ्फरपुर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के समझाने के बाद लड़के के घर वाले भी मान गए। उसके बाद दोनों की पुलिस की मौजूदगी में गरीबनाथ मंदिर में शादी कराई गई।

 

 

अनीता ने शादी के बाद कहा कि भगवान ने आज मेरी सुन ली।

अनीता का कहना है कि तीन साल से हम लोग एक दूसरे से मिलते जुलते रहे हैं। कभी अनुज बेतिया आया करते थे तो कभी मैं मुजफ्फरपुर। मेरे घर वाले तैयार थे, लेकिन अनुज की मां को दिक्कत थी। हालांकि, पुलिस में शिकायत करने के बाद अनुज के घर वाले भी राजी हो गए।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!