Samastipur

3 साल के बेटे को दिया जहर,मौत:खुदकुशी की भी कोशिश, पत्नी से हुई लड़ाई,अफेयर का था शक

समस्तीपुर में सोमवार रात शराब के नशे में घर लौटे पिता ने अपने तीन साल के मासूम को जहर दे दिया और खुद भी जहर खा लिया। परिजनों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई। वहीं पिता की हालत गंभीर बनी हुई है। DMCH में उसका इलाज किया जा रहा है। पूरा मामला सिंघिया थाने के हरदिया गांव का है।घटना की सूचना पर पुलिस ने बच्चे के शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। मृतक बच्चे की पहचान दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान थाने के परसन्ना गांव के सुंदर सदा (26) के बेटे अरविंद सदा (03) के रूप में हुई है। सुंदर पिछले छह महीने से अपने ससुराल हरदिया में रह रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

क्या बोली बच्चे की मौसी

 

घटना के संबंध में बच्चे की मौसी आशा देवी ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके बहन का पति सुंदर तरह-तरह से प्रताड़ित करता है। उसका पति सुंदर सदा पिछले छह महीने से ससुराल में ही रह रहा था। रात करीब 9 बजे वह शराब के नशे में घर लौटा था। पत्नी से झगड़ा किया फिर घर में रखा कीटनाशक अपने तीन साल के बेटे को खिला दिया और फिर खुद भी खा लिया। हल्ला सुन घर के लोग दोनों को सिंघिया PHC ले गए, जहां डॉक्टर ने उसके बच्चे को मृत घोषित कर दिया। वहीं सुंदर को रेफर कर दिया। इस बीच घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है।

 

क्या बोली पुलिस

 

सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्णकांत मंडल ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले में मृतक बच्चे की मां उषा देवी के बयान पर सुंदर सदा काे आरोपी बनाया गया है। सुंदर का उपचार दरभंगा में चल रहा है। सुंदर के होश आने के बाद इस मामले में और स्थिति स्पष्ट होगी। अभी मामले की जांच की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!