Samastipur

परिजनों को बिना बताए घर से निकला था,ट्रेन की चपेट में आने से छात्र की मौत;छानबीन में जुटी पुलिस

Samastipur;बेगूसराय में ट्रेन की चपेट में आने से एक छात्र की मौत हो गई है। मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। मृतक की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 निवासी रमाकांत कुमार के पुत्र रविकांत कुमार के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

परिजनों ने बताया कि रविकांत इंटर का छात्र था। कुछ दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था। शनिवार को रात के समय खाना खाने के बाद बिना बताए अचानक घर से निकल गया। काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

 

रविवार सुबह उसका शव चारमुखी रेलवे लाइन के पास मिला। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!