Patna

सिमरिया धाम में बन रहे रीवर फ्रंट का निरीक्षण,मंत्री बोले- देश के सबसे सुंदर तीर्थस्थल के रूप में होगा विकसित

पटना।बेगूसराय के सिमरिया धाम में बन रहे रीवर फ्रंट का मंत्री संजय झा ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन सीढ़ी घाट, धर्मशाला एवं कल्पवास क्षेत्र का जायजा लिया और अधिकारियों का जरूरी दिशा-निर्देश दिए।इस मौक पर उन्होंने कहा आध्यात्मिक दृष्टिकोण से सिर्फ मिथिला ही नहीं, बिहार और देश में चर्चित सिमरिया धाम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की मॉडर्न सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। जल्द ही सिमरिया देश के मानचित्र पर छा जाएगा। पहले चरण का कार्य इसी माह में पूरा हो जाएगा। जिसका उद्घाटन किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूसरे चरण का कार्य जून माह तक पूरा कर लिया जाएगा। सीढ़ी घाट में शीट पाइलिंग इस तरीके से किया जा रहा है कि हजार साल तक भी सुरक्षित रहेगा। धर्मशाला का फर्स्ट फ्लोर बन गया है, दूसरा फ्लोर बन रहा है। सब कुछ मॉडर्न लुक में दिखेगा। यह बिहार का अद्वितीय स्थल होगा। हरिद्वार से भी भव्य दिखेगा।

 

इस तरह की व्यवस्था देश में शायद ही कहीं है। पहले भी यहां देश-विदेश के लोग आते थे, लेकिन रुकने की व्यवस्था नहीं थी। अब इस उत्तर वाहिनी गंगा तट पर सभी व्यवस्था की जा रही है। सिमरिया धाम आर्थिक और क्षेत्र के विकास का केंद्र होगा। व्यवस्था ऐसी की जा रही है कि सब दिन मेला लगा रहे।

 

संजय झा ने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार की इच्छा के अनुरूप हमलोग सिमरिया धाम को गंगा नदी की मुख्य धारा के किनारे सबसे सुंदर तीर्थ के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं। जून 2024 तक सिमरिया धाम का सुविधाओं से संपन्न भव्य स्वरूप सामने होगा। इससे सिमरिया धाम धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा।

 

 

सिमरिया कल्पवास मेला क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की ओर से करीब एक लाख वर्ग मीटर में मिट्टी भराई, चारों तरफ रिटेनिंग वॉल का निर्माण और रौशन की व्यवस्था की गई है। पेड़ पौधे लगाए गए हैं, यह मेडिटेशन का भी केंद्र बनेगा।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 मई 2023 को इसका शिलान्यास किया था। राजेंद्र पुल एवं निर्माणाधीन सिक्स-लेन सड़क पुल के बीच 500 मीटर से अधिक लंबाई में सीढ़ी घाट, रीवर फ्रंट, चेंजिंग रूम, आरती स्थल, धार्मिक अनुष्ठान मंडप, बेंच, पार्क, शौचालय परिसर, धर्मशाला, प्रशासनिक भवन, ओपन स्टेज, पार्किंग, पाथ-वे, वाच टावर, प्रकाश की व्यवस्था की

जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!