Weather UpdateSamastipur

आज का मौसम;आज से मिलेगी कुछ राहत, बढ़ेगा पारा,राज्य में सबौर सबसे ठंडा..कनकनी

आज का मौसम;पटना.राजधानी पटना समेत राज्य के अधिकांश हिस्से में कोहरे के साथ शीतलहर जारी है। नतीजा, प्रचंड ठंड के साथ कनकनी बढ़ गई है। रविवार को पटना जिले में सीवियर कोल्ड डे रहा। इसके अलावा शेखपुरा, जमुई, बांका, समस्तीपुर, सहरसा एवं किशनगंज में कोल्ड डे रहा। साथ ही बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, गया, नालंदा आदि जिलों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रही। लेकिन अब अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी होगी। इससे सर्दी से कुछ राहत मिलेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रविवार को पटना और आसपास के सारण समेत अन्य जिलों में थोड़ी देर के लिए हल्की धूप निकली। लेकिन, पछुआ व उत्तर पछुआ हवाओं के जारी प्रवाह के कारण कड़ाके की ठंड व कनकनी से राहत नहीं मिली। शाम 4 बजे के बाद ठंड और बढ़ गई। पटना का न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भागलपुर का सबौर राज्य भर में सबसे ठंडा रहा। सबौर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

पटना में कोल्ड डे… 9.7 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

 

आगे क्या… 3 दिनों में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा

अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। साेमवार को राज्य के एक या दाे स्थानों में कोल्ड डे होने की संभावना है। सोमवार व मंगलवार को भागलपुर, पटना, गया आदि जिलों में कोहरा रहेगा।

 

देश में… 13 राज्याें में घना काेहरा, शीतलहर चल रही

दिल्ली समेत उत्तर भारत में रविवार काे कोहरे की धुंधली परत छाई रही। शीतलहर के बीच कई स्थानों पर दृश्यता शून्य मीटर तक रह गई। दिल्ली हवाईअड्डे पर आने वाली 10 उड़ानें जयपुर या मुंबई की ओर डायवर्ट की गईं। 13 राज्यों में काेहरा छाया रहा।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!