Patna

अयोध्या निकले साइकिल सवार 3 दोस्त पहुंचे बिहार,15 जनवरी को अयोध्या पहुंचने का है लक्ष्य

पटना।असम से साइकिल पर सवार होकर अयोध्या जाने के दौरान तीन दोस्त 12 दिन बाद गोपालगंज पहुंचे। यहां तीनों राम भक्तों का स्वागत कर आगे की यात्रा के लिए राम शुभकामनाएं दी। वहीं, राम भक्तों ने कहा कि जैसा बिहार के बारे में सुना वैसा बिहार नहीं है, यहां आने से मुझे काफी अच्छा लगा, यहां के लोग काफी अच्छे हैं। यहां मुझे काफी प्यार मिला ऐसा हमने सोचा भी नहीं था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

असम प्रांत के रहने सोनितपुर जिले के तेजपुर ढेकियाजुल, प्रतीक दास और आदित्य देव के साथ कोकराझार के गोसाई गांव निवासी विश्वजीत शामिल हैं। उन्होंने 31 दिसंबर को साइकिल यात्रा शुरू की। रोजाना 35 से 40 किलोमीटर तक की यात्रा तय करते हैं और शुक्रवार को 12वें दिन गोपालगंज पहुंचे। इस कपकपाती ठंड में साइकिल यात्रा पर निकले इन तीन राम भक्त युवकों में भगवान राम के प्रति आस्था देखने को मिली।

 

भगवान राम के ध्वज को लेकर 15 जनवरी तक अयोध्या पहुंचने का लक्ष्य रखा है। पिछले 12 दिनों से तीनों राम भक्त अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने का सपना देखते हुए आगे बढ़ते जा रहें है। अपनी यात्रा के दौरान कई राज्यों और शहरों को पार किया है। तीनों दोस्तों ने कहा कि उन्हें गोपालगंज में काफी अच्छा लगा। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्होंने उन्हें बहुत प्यार दिया।

 

आदित्य देव ने कहा “मैंने बिहार के बारे में बहुत खराब सुना था, लेकिन यहां आने के बाद मुझे पता चला कि बिहार ऐसा बिल्कुल नहीं है। यहां के लोग बहुत अच्छे हैं और उन्होंने हमें बहुत प्यार दिया। मैंने कभी नहीं सोचा था कि बिहार में इतने अच्छे लोग होंगे। यहां के लोगों ने हमें अपने घरों में बुलाया और हमें भोजन कराया।

 

हम उनके इस प्यार के लिए बहुत आभारी हैं।” विश्वजीत ने कहा “बिहार में हमारी यात्रा बहुत ही सुखद रही है। यहां के लोगों ने हमें बहुत प्यार और सम्मान दिया। हम यहां से बहुत खुशी से आगे बढ़ेंगे। “तीनों दोस्त अयोध्या पहुंचने के बाद भगवान राम के दर्शन करेंगे और फिर अपने घर लौट जाएंगे। लेकिन उनकी इस यात्रा ने उन्हें बिहार के लोगों की करुणा और प्रेम के बारे में बहुत कुछ सिखाया है।उन्होंने कहा कि यहां के लोग बहुत ही मिलनसार औरk मददगार हैं

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!