Patna

दीघा ब्रिज हाल्ट -छपरा ग्रामीण तथा छपरा ग्रामीण-हाजीपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग द्वारा महाप्रबंधक ने किया निरीक्षण

पटना।हाजीपुर: महाप्रबंधक अनिल कुमार खंडेलवाल द्वारा आज दीघाब्रिज हाल्ट-छपरा ग्रामीण तथा छपरा ग्रामीण-हाजीपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान उन्होंने छपरा ग्रामीण, दीघवारा एवं हाजीपुर स्टेशनों पर साफ़-सफाई सहित उपलब्ध यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया और विकास कार्यों का जायजा लिया । महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत दीघवारा एवं हाजीपुर स्टेशनों के पुनर्विकास कार्य का जायजा भी लिया। 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

महाप्रबंधक ने आज सर्वप्रथम दीघाब्रिज हाल्ट-छपरा ग्रामीण रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग द्वारा निरीक्षण किया । इसके उपरांत महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी श्री विनीत कुमार श्रीवास्तव एवं मंडल रेलवे प्रबंधक, सोनपुर श्री विवेक भूषण सूद के साथ छपरा ग्रामीण रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया । इस दौरान महाप्रबंधक श्री खंडेलवाल ने छपरा ग्रामीण स्टेशन की परिचालनिक व्यवस्था, स्टेशन पैनल, रनिंग लाइन एवं साइडिंग लाइनों का व्यापक निरीक्षण किया और गाड़ियों के सुगम परिचालन हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की । इसके साथ ही महाप्रबंधक ने सोनपुर मंडल एवं वाराणसी मंडल के अधिकारीयों को सामंजस्य बनाकर गोल्डेनगंज, छपरा ग्रामीण के मध्य गाड़ियों के आदान/प्रदान में लगने वाले अतिरिक्त समय को कम करने का निर्देश दिया ।

 

 

महाप्रबंधक द्वारा छपरा ग्रामीण-हाजीपुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग के दाैैैैरान दीघवारा स्टेशन पर पैनल रूम, प्लेटफॉर्म एवं सर्कुलेटिंग एरिया आदि का विस्तृत निरीक्षण कर साफ़-सफाई, यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया। इसके उपरांत महाप्रबंधक ने गोल्डेनगंज और बड़ागोपाल स्टेशनों के मध्य किमी 308/22-24 पर कार्यरत गैंग सं. 33 के सदस्यों से संरक्षा उपकरणों, ट्रैक अनुरक्षण करने एवं आपातकालीन स्थितियों में संरक्षा उपायों के संबंध में पूछताछ की और उनके संरक्षा ज्ञान पर संतोष व्यक्त किया तथा उनका उत्साहवर्द्धन किया ।

 

 

निरीक्षण के अंत में महाप्रबंधक हाजीपुर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हाजीपुर स्टेशन के पुनर्विकास हेतु चल रहे कार्यों के प्रगति का जायजा लिया।निरीक्षण में सोनपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक श्री विवेक भूषण सूद सहित सोनपुर मंडल के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!