Weather UpdateSamastipur

“आज का मौसम; बर्फीली पछुआ हवा ने बढ़ा दी ठंड,मकर संक्रांति तक कोल्ड डे को लेकर अलर्ट

आज का मौसम;समस्तीपुर जिला साहित पूरे प्रदेश मे निचले स्तर पर बर्फीली पछुआ और उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह लगातार जारी रहने से कड़ाके की ठंड के साथ कनकनी जारी है। अगले तीन दिन के दौरान यानी शुक्रवार से 15 जनवरी ,मकर संक्रांति तक 15 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चलने का पूर्वानुमान है, जिसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। जबकि न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट के आसार हैं। ऐसे में कड़ाके की ठंड के साथ कनकनी बढ़ेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जबकि राज्य के उत्तर मध्य भाग यानी सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर और उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया अौर कटिहार जिले के एक या दो स्थानों में कोल्ड डे जैसी स्थिति रहेगी। इसके अलावा कई अन्य शहरों में भी शीतलहर जैसी स्थिति हो सकती है।

राज्य में सबौर सबसे ठंडा, यहां न्यूनतम पारा 8.0 पर पहुुंचा

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस बांका और सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस सबौर में दर्ज किया गया। राज्य का औसत अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस रहा। गुरुवार को पटना का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रहा।

(आज का मौसम,समस्तीपुर का मौसम,दलसिंहसराय का मौसम, मेरे स्थान पर आज का मौसम,10 दिनों का मौसम,गूगल आज का मौसम क्या है,आज बिहार का मौसम कैसा रहेगा 2024,आज का मौसम कैसा रहेगा 2024,Google पर आज मौसम क्या है,आज का मौसम कैसा रहेगा,पूसा मौसम विभाग, उजियारपुर का मौसम, समस्तीपुर का मौसम, दलसिंहसराय का मौसम,कल मौसम कैसा रहेगा?,विभूतिपुर का मौसम,मौसम,पूसा का कल मौसम कैसा रहेगा)

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!