Patna

4 साल पहले रूबी की हुई थी शादी,हत्या के बाद शव गायब करने का मामला,सभी आरोपी घर छोड़कर फरार

पटना सिटी के दीदारगंज में विवाहिता की हत्या के बाद ससुराल वालों पर उसके शव को गायब करने का आरोप लगाया है। लड़की के परिजनों ने दीदारगंज थाने में दहेज के लिए हत्या का आरोप लड़की के पति और उसके परिजनों पर लगाया है। घटना के बाद लड़की के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। घटना की पुष्टि करते हुए दीदारगंज थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि लड़की की मौत के बाद ससुराल वालों द्वारा आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घटना के बारे में बताया जा रहा है कि धनरूआ के पभेरी मोर निवासी सुनील राम ने 4 साल पहले अपनी बेटी रूबी कुमारी की शादी पटना सिटी के दीदारगंज थाने के फतेहपुर निवासी निलेश राम से किया था। सुनील राम ने बताया कि निलेश राम की पहली पत्नी के देहांत के बाद उन्होंने रूबी कुमारी से उसकी दूसरी शादी कराई थी। दूसरी शादी से ईशानी कुमारी (03) और इशिता कुमारी (02) वर्ष की दो बेटी है।

 

 

रूबी के साथ उसका पति करता था मारपीट

 

सुनील राम ने आरोप लगाया कि रूबी कुमारी के पति निलेश राम उनसे गाड़ी की मांग किया करते थे। ऐसी स्थिति में उनकी बेटी रूबी कुमारी को उसका पति बराबर बुरी तरह मारपीट किया करता था। कई बार परिवार के लोगों ने समझाने बुझाने का प्रयास किया, लेकिन निलेश राम की आदत में सुधार नहीं हुई। सुनील राम ने बताया कि रविवार की रात में उन्हें सूचना मिली कि उनकी बेटी रूबी कुमारी की हत्या के बाद उसके शव को गायब कर दिया गया है। आनन-फानन में सभी आधी रात को पटना सिटी के दीदारगंज थाने के फतेहपुर गांव पहुंचे। जब उनकी बेटी का कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत दीदारगंज थाने में दी है। इस मामले को लेकर दीदारगंज थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!