Patna

प्रकाश पर्व को लेकर पटना साहिब स्टेशन पर 20 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव:9 से 23 जनवरी तक रूकेगी ट्रेनें

पटना।सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के 357वें जन्म उत्सव के अवसर पर पूर्व मध्य रेलवे ने पटना साहिब स्टेशन को एक बड़ा तोहफा दिया है। पूर्व मध्य रेलवे ने सोमवार को एक आदेश जारी कर यह सार्वजनिक किया है कि मंगलवार 9 जनवरी से आगामी 23 जनवरी तक पटना साहिब स्टेशन पर अप एवं डाउन की 20 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव यहां 2 मिनट के लिए किया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

केंद्रीय मंत्री से किया था आग्रह

 

पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही ने बताया कि अभी कुछ दिन पूर्व केंद्रीय मंत्री सरदार हरदीप सिंह पुरी पटना पहुंचे थे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर पटना साहिब स्टेशन पर सभी ट्रेनों के ठहराव करवाने का आग्रह किया था। बताया जा रहा है कि इस आग्रह को केंद्रीय मंत्री सरदार हरप्रीत सिंह पुरी ने गंभीरता से लेते हुए तख्त श्री हरमंदिर पटना साहिब कमेटी को यह विश्वास दिलाया था कि प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर ट्रेनों का ठहराव के लिए वे रेल मंत्री से आग्रह करेंगे।

 

 

रेल मंत्री ने इस पर अपनी हरी झंडी देते हुए प्रकाश उत्सव पर्व के अवसर पर 20 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव करने का निर्देश जारी किया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली, मुंबई, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, लुधियाना, कोलकाता, केरल, सिक्किम, अमृतसर से आने वाली सभी प्रमुख प एवं डाउन ट्रेनों का ठहराव 9 जनवरी से प्रारंभ हो जाएगा, जो 23 जनवरी तक रहेगा।इससे सिख समुदाय के लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!