Patna

संजीत नेशनल हॉकी के लिए चयनित, पंजाब में बिखेरेगा अपना जलवा

पटना।sports!भभुआ (कैमूर)। भभुआ नगर के वार्ड 15 निवासी संजीत कुमार का नेशनल हॉकी में चयन हुआ है। वे 6 से 11 जनवरी तक पंजाब के जालंधर में होनी वाली अंडर-19 प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों की टीम भाग लेगी। राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर उनका चयन हुआ है।बता दें कि कला संस्कृति युवा विभाग एवं खेल प्राधिकरण पटना जिला प्रशासन के तत्वावधान में बीते दिनों विद्यालय राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 27 दिसंबर से 29 दिसंबर 2023 तक बिहार के मुजफ्फरपुर में किया गया था।

 

बहन खेल चुकी हैं 8 बार नेशनल

संजीत कुमार बिहार राज्य हॉकी एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र मुजफ्फरपुर में रहते हैं और एकलव्य टीम से खेलते हैं। अपने खेल में शानदार प्रदर्शन करने पर उनका चयन अंडर-19 टीम में किया गया है। अपने बेहतर प्रदर्शन के चलते अंडर-19 बालक वर्ग में संजीत चैंपियन बने थे।

 

संजीत कुमार एकलव्य हॉकी टीम से सेंटर फारवर्ड की जगह पर खेलते हैं। संजीत के बड़े भाई अजीत कुमार भी हॉकी के सीनियर नेशनल खिलाड़ी हैं। वह भी बिहार हॉकी टीम से नेशनल खेल चुके हैं।वहीं, संजीत की बहन अंकिता कुमारी बिहार हॉकी टीम से लगातार आठ बार नेशनल खेल चुकी है एवं बिहार हॉकी टीम की कैप्टन रह चुकी हैं। यह जानकारी संजीत के बड़े भाई अजीत कुमार ने दी।”

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!