Patna

फाइनेंस कर्मी की 27 दिन पहले हुई थी शादी,बदमाशों ने गोली मारकर किया हत्या

पटना।सीवान में फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या किए गए कर्मी का शव डेरनी थाना क्षेत्र के डेली सूतिहार पहुंचते ही हाहाकार मच गया। परिजन और पत्नी के स्थिति बिगड़ते देख परिजनों ने शव को आनन-फानन में अंतिम संस्कार के लिए ले गए। बुधवार के देर शाम सीवान के हुसैनगंज में अपराधियों द्वारा लूट के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक सारण जिला के डेरनी थाना क्षेत्र के डेरनी सुतिहार गांव निवासी नीरज कुमार (27) पिता जवाहर प्रसाद बताए जा रहे है। मृतक की 7 दिसंबर 23 को धूमधाम से विवाह संपन्न हुआ था। वह नए साल की छुट्टी पर घर वालों से मिलने लिए आया हुआ था। शादी के महज 27 दिन बाद ही युवक की हत्या हो जाने से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

 

पिछले महीने ही हुई थी शादी

 

मृतक नीरज का पिछले महीने भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी बाज़ार निवासी रामजीवन सिंह के पुत्री काजल के साथ धूमधाम से हुई था। नीरज सीवान के माइक्रो फाइनेंस कंपनी भारत फाइनेंस में बतौर फील्ड मैनेजर के रूप में कार्यरत था। बुधवार के शाम में फील्ड कलेक्शन करके वापस सीवान ब्रांच आ रहा था। तभी अपराधियों ने लूट के घटना को अंजाम दिया। विरोध किये जाने और अपराधियों ने सीने में गोली मार दी जिसके बाद घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी। नीरज पिछले 3 वर्ष से फाइनेंस कंपनी कार्य करता था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!