Patna

“एक साल पहले हुई थी शादी;सड़क हादसे में BPSC से नव नियुक्त शिक्षक की मौत:पिछले महीने हुई थी.

पटना।लालगंज-वैशाली मेन रोड स्थित वैशाली प्रखंड कार्यालय के कुछ ही दूरी पर थुकहियां में सड़क हादसे में नवनियुक्त टीचर की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर वैशाली थाना के पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

पुलिस ने घटना से ट्रक को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान (BPSC) बीपीएससी द्वारा चयनित शिक्षक लालगंज थाना क्षेत्र के निखर गांव निवासी राम जतन साह के 25 वर्षीय बेटे इंद्रभूषण कुमार हैं।वह पिछले महीने ही मुजफ्फरपुर के पारू गांव स्थित पीएस जय प्रकाश नगर प्राथमिक विद्यालय में योगदान दिया था। नियुक्ति के बाद से शिक्षक रिखर से पारू बाइक से ही आया जाया करते थे।

ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई है।
शुक्रवार को भी वह स्कूल के लिए निकले थे। उस वक्त सड़क पर घना कोहरा छाया था। कोहरे के कारण इंद्रभूषण एक ट्रक की चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

शिक्षक इंद्रभूषण की शादी एक साल पहले हुई थी। उसकी एक महीने की बेटी भी है। उसके पिता भी बीमार हैं। उसके कंधे पर ही घर का बोझ था। दो भाई में छोटा था।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!