DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय मे आवारा कुत्तो का आतंक,युवक पर किया हमला,नोंच-नोंच कर मार डाला

दलसिंहसराय में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है.कुत्तों ने एक युवक पर हमला कर उसे नोंच-नोंच कर मार डाला है.घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के कोनैला मखदुमपुर वार्ड संख्या 3 की बतायी जा रही है. युवक कोनैला मखदुमपुर वार्ड संख्या 3 के ही संतोष राय बताये जाते हैं. इस घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.लोगों ने अपने बच्चों एवं बड़े बुजुर्गों को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जानकारी के मुताबिक सोमवार के संध्या संतोष राय आम के बगीचे से होकर गुजरने वाली पगडंडी से कहीं जा रहे थे. इसी दौरान अचानक आधा दर्जन से अधिक कुत्तों ने उनपर हमला कर दिया.आसपास आबादी नहीं रहने के कारण उसे लोग बचा नहीं पाये.जब तक लोगों को घटना की जानकारी हुई और लोग घटनास्थल पर पहुंचते तब तक कुत्तों ने उसके शरीर को बुरी तरह से नोंच खाया था.

गंभीर रूप से जख्मी हालत में उसे इलाज के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गम्भीर स्थिति को देख डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. लेकिन डीएमसीएच पहुंचने से पूर्व ही रास्ते में उसकी मौत हो गयी.घटना की जानकारी मिलने के बाद दलसिंहसराय पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को शव सौंप दिया गया है.घटना के बाद किसान अकेले अपने खेतों में भी जाने से डर रहे हैं.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!