Weather UpdatePatna

मौसम अपडेट; दिसंबर ने तोड़ा सब रिकॉड, 15 साल में सबसे गर्म, छूट रहा पसीना

मौसम।पटना।दिसंबर और वह भी उसके अंतिम हफ्ते में गर्मी महसूस हाे और पसीना चले ताे सुनने में अटपटा लग सकता है। लेकिन इस बार यही स्थिति है। इस बार दिसंबर पिछले 15 वर्षाें में सबसे गर्म है। अधिकतम तापमान 25 या इसके आसपास रह रहा है। साेमवार (25 दिसंबर) काे यह 25.2 डिग्री रहा। 25 दिसंबर काे इतना अधिकतम तापमान बीते 15 वर्षाें में कभी नहीं रहा था। इन वर्षाें में सिर्फ एक बार 2020 में 25 दिसंबर काे अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहा था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

जानकार बताते हैं कि अधिकतम तापमान गिरने पर ठंड बढ़ती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर कम हाेने पर भी ऐसी स्थिति बनती है। पर जिले में अधिकतम तापमान पिछले पांच दिनाें में 24 डिग्री या इससे कम नहीं हुआ है। अधिकतम तापमान 24 घंटे में .2 डिग्री बढ़ा है। जबकि न्यूनतम तापमान में .5 डिग्री की कमी आई है। पर अधिकतम तापमान बढ़ा रहने से लाेग गर्मी जैसा महसूस कर रहे हैं और तीखी धूप के साथ पसीना भी आ रहा है।

 

 

हवा का रुख बदलने व बादलाें से बढ़ा तापमान, 27 के बाद होगा बदलाव

 

माैसम विभाग का कहना है कि ऐसा हवा के रुख में बदलाव और बादल छाने से हाे रहा है। 22 दिसंबर तक पछुआ हवा चल रही थी। 23, 24 और 25 दिसंबर काे उत्तरी हवा बही। इस दाैरान सुबह में आंशिक रूप से बादल भी छाते रहे। बीएयू के माैसम वैज्ञानिक डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि जल्द ही हवा का रुख पुरबा हाेने की संभावना है। इसके असर से ठंड दाेबारा पैर जमाएगी। अनुमान है कि माैसम के मिजाज में 27 दिसंबर से बदलाव आएगा। उन्हाेंने किसानाें का सलाह दी है कि वे गेहूं, मक्के और सब्जियाें में आवश्यकता के अनुसार सिंचाई करें। जरूरत हो तो दवा का भी छिड़काव करें।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!