Patna

मौसम का हाल;अगले पांच दिनों तक ठंड से रहेगी राहत, चक्रवातीय हवाओं का बना क्षेत्र

मौसम अपडेट।पटना।आज 25 दिसंबर बड़ा दिन है, लेकिन कड़ाके की ठंड से राहत है। पश्चिमी बांग्लादेश और आसपास के इलाके में एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र बनने से अगले पांच दिनों तक कमोबेश ऐसा ही मौसम रहेगा। राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हालांकि राज्य के अधिकांश भागों में सुबह के समय हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। लेकिन, दिन में चटख धूप खिलेगी। इस बीच पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य भर में मौसम शुष्क रहा। जबकि गया जिले में सुबह के समय घना कोहरा छाया और पूर्णिया इलाके में हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा।

 

सर्वाधिक तापमान दरभंगा का 30.8 डिग्री रहा

रविवार को राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दरभंगा में 30.8 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान गया में 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार को पटना का अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय हवाओं का क्षेत्र प.बांग्लादेश और आसपास में समुद्र तल से 1. 5 किमी ऊपर है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!