Patna

बिहार में मिला कोरोना का 2 मरीज,मचा हरकंप,एक आया असम से तो दूसरा केरल से..

पटना में कोरोना फिर लौट आया है। यहां दो संक्रमित मरीज मिले हैं। एक मरीज केरल से यात्रा करके वापस पटना लौटा है, जबकि दूसरे की ट्रैवल हिस्ट्री असम है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह ने दोनों मरीजों को होम आइसोलेशन में रहने का परामर्श दिया है। हालांकि ये पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों मरीज कोरोना के नए जेएन.1 सब वैरिएंट से संक्रमित हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एक मरीज के सैंपल की जांच आईजीआईएमएस में और दूसरे की एएसआईसी अस्पताल बिहटा में की गई है। स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार सिंह के मुताबिक पहले मरीज 29 साल का है, जो गर्दनीबाग का रहने वाला है, दूसरा मैरिज बांका का मूल निवासी है, लेकिन पटना में रहता है।

 

जेएन.1 सब वैरिएंट को लेकर अलर्ट

 

केंद्र और राज्य सरकार ने जेएन.1 सब वैरिएंट को लेकर अलर्ट जारी किया है। ये वैरिएंट अब तक के स्ट्रेन की तुलना में ज्यादा स्ट्रॉन्ग बताया जा रहा है। सरकार की गाइडलाइन में विदेश से लौटे वायरल फीवर के मरीजों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों को संक्रमण को नियंत्रित करने और मरीजों के इलाज के माकूल इंतजाम करने को कहा गया है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!