Samastipur

समीक्षा बैठक में बोले मुख्यमंत्री नीरा उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए करें कार्य

समस्तीपुर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभाकक्ष में समाज सुधार अभियान के अंतर्गत दरभंगा प्रमंडल के समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिले की संयुक्त समीक्षात्मक बैठक हुई। समीक्षा के दौरान दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त मनीष कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के अंतर्गत वाहनों की नीलामी, उत्पाद एवं

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के अधीन जब्त शराब का विनष्टीकरण, उत्पाद वादों की अद्यतन स्थिति, सतत् जीवकोपार्जन योजना, नीरा उत्पादन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। वहीं बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन कार्यक्रमों से संबंधित प्रतिवेदन में बाल विवाह की स्थिति, दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज कांडों की विवरणी, जन जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार, बाल विवाह एवं दहेज प्रथा उन्मूलन के लिए किये जा रहे कार्यों के संबंध में भी बताया। समीक्षा के दौरान दरभंगा प्रमंडल के आयुक्त ने थाना,अनुमंडल एवं जिला स्तर पर भूमि विवाद के समाधान की स्थिति, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के वादों के निष्पादन की स्थिति तथा मुआवजा के संवितरण की स्थिति, सतत जीविकोपार्जन योजना से संबंधित प्रतिवेदन, हर घर नल का जल योजना की स्थिति, 2021-22 के अंतर्गत धान अधिप्राप्ति का प्रतिवेदन, 2021 में बाढ़ के दौरान की गई कार्रवाई तथा मुख्यमंत्री शहरी पेयजल निश्चय योजना का प्रतिवेदन आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नीरा स्वास्थ्यव‌र्द्धक एवं उपयोगी पेय पदार्थ है। हमलोगों ने नीरा उत्पादन का कार्य अच्छे ढ़ंग से शुरु कराया था। नालंदा जिले में भी नीरा उत्पादन को लेकर बेहतर कार्य किया गया था। कोरोना के कारण इसका कार्य बाधित हो गया है। उन्होंने नीरा उत्पादन के कार्य को बढ़ावा देने के लिए कार्य करने का निर्देश दिया। ताड़ के पेड़ से नीरा का उत्पादन होने पर ताड़ी के व्यवसाय को भी रोका जा सकेगा। नीरा के व्यवसाय से लोगों की आमदनी में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि ताड़ के पेड़ से नीरा उत्पादन का जो कार्य करेगा उसे सतत् जीवकोपार्जन योजना के तहत सहायता दी जायेगी। परंपरागत रुप से ताड़ी के कारोबार से जुड़े परिवारों को नीरा उत्पादन के लिए प्रेरित करें और सतत् जीवकोपार्जन

मुसरीघरारी में बाबा धर्मकांटा में सीएम ने ली चाय की चुस्की

 

योजना से उन्हें जोडे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन के लिए लगातार अभियान चलाते रहने की जरुरत है। इसके लिए सभी को सजग रहना होगा। बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराएं। सीएम ने कहा कि यह बुरी चीज है, गैरकानूनी है। इस काम के लिए जिला स्तर पर अधिकारी को जिम्मेवारी देनी होगी जो इस अभियान की निरंतर मॉनीटरिग करते रहें। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूमि विवाद के निपटारे के लिए थाना स्तर पर अधिक मामले आ रहे हैं। इसका मतलब है कि आपके प्रति लोगों का विश्वास है। समस्या के समाधान होने से लोगों में आपके प्रति और विश्वास बढेगा। मुख्यमंत्री ने भूमि विवाद के निपटारे के लिए जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को संयुक्त रूप से थाना, अनुमंडल एवं जिला स्तर पर सतत निगरानी करने का निर्देश दिया।

 

अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत दर्ज मामलों में आरोप पत्र 60 दिनों के अंदर दाखिल करें ताकि पीड़ित को जल्द से जल्द न्याय मिल सके। अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के मामलों में लंबित मुआवजा राशि का भुगतान जल्द

 

 

कराने को भी कहा। हर घर नल का जल योजना का कार्यान्वयन ठीक ढ़ंग से हो इस पर नजर रखें । इस संबंध में जो भी जनप्रतिनिधि कोई शिकायत करते हैं तो उसकी जांच कर समाधान कराएं । समीक्षा बैठक में समस्तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी जिले के विधायक एवं विधान पार्षदो ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याएं रखीं, जिसका त्वरित निष्पादन करने का मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया।

 

बैठक में शिक्षा मंत्री विजय कुमार चैधरी, ग्रामीण विकास मंत्री सह समसतीपुर के प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार, खाद्य एवं उपभोक्ता मंत्री सह मधुबनी की प्रभारी मंत्री लेशी सिंह, पंचायती राज मंत्री सह दरभंगा के प्रभारी मंत्री सम्राट चैधरी, मद्य निषेध, उत्पाद एवं

 

निबंधन मंत्री सुनील कुमार, विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री रामप्रीत पासवान, श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण, विकास आयुक्त आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक एसके सिघल सहित संबंधित विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव,सचिव, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, समस्तीपुर के जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, दरभंगा के डीएम त्यागराजन एसएम, मधुबनी के डीएम अमित कुमार, समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो, दरभंगा के एसएसपी बाबू राम तथा मधुबनी के एसपी सत्यप्रकाश मौजूद थे। इससे पूर्व समस्तीपुर के डीएम शशांक शुभंकर ने मुख्यमंत्री को हरित पौधाेंटकर उनका स्वागत किया।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!