“समस्तीपुर;नया कैटरिंग स्टॉल, ई-ऑक्शन रेल मंडल के 9 स्टेशनों पर खुलेगा
समस्तीपुर रेल मंडल में यात्रियों की सुविधा के लिए नौ स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल खोलने का निर्णय लिया है। कैटरिंग स्टॉल के लिए ई-ऑक्शन के तहत ही एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने प्रक्रिया शुरु कर दी है। इसको लेकर रेल मंडल के वाणिज्य विभाग से ई-ऑक्सन के लिए आवेदन लिया जा रहा है। एजेंसी के चयन होते ही चयनित स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल की सुविधा बहाल की जाएगी। इसके तहत नौ स्टेशनों पर कुल 11 कैटरिंग स्टॉल खोलने की स्वीकृति दी गयी है।
इन स्टेशनों पर खुलेगा कैटरिंग स्टॉल :
रेल मंडल के नौ स्टेशनों पर कैटरिंग स्टॉल नयी व्यवस्था के तहत खोली जाएगी। जिसमें मेहसी स्टेशन, सकरी स्टेशन पर दो-दो कैटरिंग स्टॉल खोला जाएगा। जबकि कमतौल, थलवारा, सलौना, मधुबनी, हसनपुर रोड, राजनगर एवं सीतामढ़ी स्टेशनों पर एक-एक कैटरिंग स्टॉल खोलने का निर्णय लिया जाएगा।
पांच साल के लिए मिलेगा लाईसेंस :
कैटरिंग स्टॉल के लिए ई ऑक्शन के तहत भेजे गए सभी आवेदनों पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पांच साल के लिए लाईसेंस निर्गत किया जाएगा। इसमें सबसे अधिक दर देने वाले एजेंसी का ही चयन होगा। इसके अलए ऑक्सन प्रपत्र आईआरईपीएस के वेबसाईट पर भी उपलब्ध कराया गया है। ई ऑक्सन के लिए 26 दिसंबर को अंतिम तिथि निर्धारित की गयी है। आईआरईपीएस के वेबसाईट पर ऑन लाईन आवेदन डाला जाना है।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
