Samastipur

लव मैरिज के बाद मायके पहुंची तीन बच्चों की मां:परिवार के सदस्य भड़के, पति को पीटा

समस्तीपुर में प्रेम विवाह के बाद एक महिला अपने पति के साथ मायके पहुंची। गुस्साए परिजनों ने उसके पति इजमामुल हक की जमकर पिटाई कर दी। घायल को डायल 112 की पुलिस टीम ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घटना रसलपुर पैठान गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

25 साल की रवीना खातून के पति की 10 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। वह अपने तीन बच्चों मोहम्मद इरफान (12), मोहम्मद कुर्बान (10) और मोहम्मद अरमान (10) के साथ रहती थी। करीब छह महीने पहले रवीना की बातचीत खगड़िया निवासी इजमामुल हक(28) से शुरू हुई। रॉन्ग नंबर से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने का फैसला किया और एक मस्जिद में निकाह कर लिया।

 

आरोप है कि रवीना के निकाह करने और युवक को अपने साथ घर लाने की जानकारी मिलने पर उसके परिजन आक्रोशित हो गए। इसके बाद परिजनों और इजमामुल हक के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी गई, जिससे वह घायल हो गया।घटना के बाद मामले की सूचना डायल 112 की पुलिस टीम को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घायल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार कराया गया।

 

मुफस्सिल थाना में कार्यरत डायल-112 की पुलिस टीम के पदाधिकारी सुरेंद्र झा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित की ओर से थाने में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *