यूपीएससी चयन के बाद आईआरएस बने कृष्णा का स्वागत
बेगूसराय,भारद्वाज गुरुकुल के पूर्व छात्र कृष्णा कुमार का यूपीएससी में चयन के बाद आईआरएस बनने पर स्कूल परिसर में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। कृष्णा कुमार ने स्कूल प्रबंधक शिवप्रकाश भारद्वाज से मुलाकात की। छात्र-छात्राओं से भी मिले। स्कूल के दिनों को गंभीरता से याद किया।
शिवप्रकाश भारद्वाज ने बताया कि कृष्णा कुमार सुल्तानगंज के मूल निवासी विद्या प्रसाद यादव के तीसरे पुत्र हैं। उन्होंने कहा कि योगेश्वर और कृष्णा के पिता से जून 2008 से परिचय है। भारद्वाज गुरुकुल में योगेश्वर 2011 बैच का टॉपर रहा। कृष्णा 2013 बैच का टॉपर रहा। उन्होंने कहा कि कृष्णा के पिता संघर्षशील रहे। धैर्यवान रहे। तीनों पुत्रों की शिक्षा और संस्कार में सबसे बड़ा निवेश किया। कृष्णा कुमार ने एसडीएम पद छोड़कर आईआरएस ज्वाइन करने का निर्णय लिया। कार्यक्रम में कृष्णा ने छात्रों को सही दिशा में कड़ी मेहनत करने की सलाह दी। अनुशासन बनाए रखने की बात कही।