DalsinghsaraiSamastipur

दलसिंहसराय ब्रेकिंग:लोकनाथपुर मे सो रहे दो भाइयो को बदमाशों ने मारा गोली,एक की मौत…

दलसिंहसराय से एक बरी खबर सामने आरही है जंहा देर रात्रि बदमाशों ने सो रहे दो भाइयो पर अंधाधुन फायरिंग कर दिया।जिसमे एक की मौत हो गई है।मामला दलसिंहसराय शहर के लोकनाथपुर बेलबनना वार्ड 24 में रविवार की देर रात अपराधियों ने सुभाष राय के विवादित जमीन मे घुसकर सो रहे दो भाइयो पर अंधाधुंध फायरिंग की।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इसमें उनके दो पुत्र गंभीर रुप से जख्मी होगए। इलाज के दौरान एक भाई की मौत हो गई। मृतक सुभाष राय के पुत्र गोविंद राय के रूप में हुई है। जबकि उसका भाई कृष्णमूर्ति कुमार राय का इलाज पटना मे चल रहा है।

मृतक गोविंद दरभंगा में निजी फाइनेंस कंपनी में काम करता था।घटना का कारण पूर्व से चला आ रहा भूमि विवाद बताया जा रहा है। इधर, मृतक के परिजन घटना में अभिनाश झा, रजनीश झा, मोहन पासवान, राजू पासवान को आरोपित कर रहे है। दूसरी ओर सूचना पर पंहुचीं दलसिंहसराय पुलिस मामले की जांच में जुटी है ।

 

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!