Patna

बिहार दरोगा बहाली:परीक्षा देने जा रही महिला जवान रजनीगंधा आई ट्रेन की चपेट में,हुई दर्दनाक मौत

बिहार दरोगा बहाली:पटना। कैमूर मे एक महिला सिपाही छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई।बताया जाता है कि छात्रा दारोगा की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र की ओर जा रही थी. इसी दौरान भभुआ रोड स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान छात्रा ट्रेन की चपेट में आ गई. इस कारण उसकी मौत हो गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया है. मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के भुंडी टेकारी गांव निवासी राजकुमार चौधरी की 23 वर्षीय पुत्री रजनीगंधा चौधरी के रूप में की गई.

वहीं सूचना पाकर भभुआ सदर अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि आज एसआई पद की परीक्षा देने के लिए सुपौल से बीएमपी 12 पुलिस से अवकाश लेकर भभुआ के डीएवी स्कूल में परीक्षा देने के लिए आ रही थी. तभी मोहनिया रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई.घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने अविलंब इसकी सूचना भभुआ रोड जीआरपी पुलिस को दी. यहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करने के बाद परिजनों को सूचना देते हुए शव को भभुआ सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जहां शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!