Samastipur

समस्तीपुर में 4-5 किमी की रफ्तार से चली हवा,तेज पूरवा हवा के साथ बारिश, घरों में दुबके लोग ।

समस्तीपुर।जिले में बुधवार को तेज पूरवा हवा के साथ 7.1 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। दिन भर आसमान में बादल छाया रहा है। जिससे लोगों को दिन के दस बजे के बाद सूर्य देव का दर्शन नहीं हो पाया। जिसके बाद अधिकतर लोग अपने घरो के अंदर दुबके रहे। उधर, राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ गुलाब सिंह ने बताया कि गुरुवार दोपहर के बाद वर्षा की स्थिति खत्म हो सकती है। हालांकि इसके बाद शाम से पछिया हवा 4-5 किलोमीटर की स्पीड से चलने की संभावना है जिससे कड़ाके की ठंड पड़ेगी। नया साल का आगाज कोल्ड डे के रूप में हो सकता है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार 31 दिसंबर के बाद अधिकतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आज अधिकतम तापमान 19.4 व न्यूनतम तापमान 14.9 रिकार्ड किया गया। हालांकि वर्षा व कुहासा के कारण लोगों को ठंड का एहसास दिन भर होता रहा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कल्याणपुर समेत जिले में कई जगहों पर वर्षा के साथ ओले पड़े

जिले में बुधवार दोपहर कल्याणपुर के अलावा कई इलाके में ठनका के साथ तेज बारिश हुई। कही-कहीं पर ओला भी पड़ा। इस दौरान तेल पूरवा हवा के कारण लोगों को ठंड के एहसास होता रहा। शाम होते ही लोग अपने-अपने घरो मे दुबक गए। दिनभर रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण सड़कों पर लोगों की भीड़ कम रही।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!